संजय पंचारिया एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति, गणेश उत्सव स्थल पर जीवंत झांकियों का प्रदर्शन
गणेश महोत्सव समिति ने सायं आरती के बाद भजन संध्या का रखा है आयोजन, सैन्य इतिहास की प्रमुख घटनाओं के पोस्टर भी होंगे प्रदर्शित
जोधपुर। गोल बिल्डिंग चौराहे पर स्थित भगवान श्री गणेश के उत्सव स्थल पर बुधवार को "एक शाम गणेश के नाम" भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक संजय पंचारिया एण्ड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
गणेश महोत्सव समिति के प्रवक्ता अरूण माथुर ने जानकारी दी कि इस भजन संध्या का आयोजन सायं आरती के बाद होगा, जिसमें संजय पंचारिया एण्ड पार्टी एक से बढ़कर एक भजनों का आनंद श्रद्धालुओं को देंगे।
उत्सव स्थल को सजाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और संघ के 100 वर्ष की जीवंत झांकियां तैयार की गई हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य भक्तों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना है।
माथुर ने बताया कि श्री गणेश उत्सव स्थल पर भारत के सैन्य इतिहास की प्रमुख घटनाओं को दर्शाते हुए पोस्टर भी लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
• प्रथम भारत युद्ध (1947)
• द्वितीय भारत-पाक युद्ध (1965)
• बांग्लादेश मुक्ति संग्राम (1971)
• कारगिल युद्ध (1999)
• उरी हमला (2016)
• पुलवामा (2019)
• हाल ही में किया गया ऑपरेशन सिंदूर (2025)
इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के अलावा सेना के जवानों की जीवन झांकी भी पेश की जाएगी। इसके साथ ही आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
यह कार्यक्रम न केवल धार्मिकता को बढ़ावा देगा, बल्कि देश भक्ति की भावना को भी जागृत करेगा। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस भजन संध्या में भाग लें और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Post A Comment:
0 comments: