जोधपुर कैरम क्लब की प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भी ऐलान
मेहरान ने फाइनल में सलीम को हराया, मुख्य अतिथियों ने किया विजेताओं को सम्मानित
जोधपुर। मंगलमूर्ति ज्वैलर्स के तत्वावधान में आयोजित एकल कैरम प्रतियोगिता में मेहरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जोधपुर कैरम क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 32 शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कल किया गया था।
मुख्य अतिथि समाजसेवी उमेश गौड़, अरविंद भंडारी, रवि कुमार वर्मा और अध्यक्ष पवन मेहता ने प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन समिति अध्यक्ष अरविंद भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
समिति सचिव रितेश जोशी ने बताया कि सेमीफाइनल में सलीम मुगल ने विजय को और मेहरान ने उमर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मेहरान ने सलीम को 16-9 और 25-0 के स्कोर से सीधे दो गेम में हराकर विजयी घोषित हुए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथियों उमेश गौड़, रवि कुमार वर्मा और पवन मेहता ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों ने जोधपुर में भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की कैरम प्रतियोगिता और स्कूली बच्चों के लिए एक अलग प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की, जो कैरम खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Post A Comment:
0 comments: