लंपी महामारी से बचाव हेतु जड़ी-बूटियों से बने लड्डू का वितरण
पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने साझा की सफलता की कहानी, 45000 पैकेट पहले भी किए थे वितरित
जोधपुर। गौवंश को लंपी महामारी से बचाने के लिए रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पुजारी हरिभाई गोस्वामी द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए गोपाल भोग लड्डू के 1500 पैकेट तैयार किए गए हैं। इन लड्डुओं में हल्दी, अजवाइन, कालीमिर्च, तुलसी, गिलोय पाउडर, गुड़, मेथी, वायविडग, दशमूल व संजीवनी बूटी जैसी जड़ी-बूटियों का मिश्रण शामिल है, जो गौमाता की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।
पुजारी हरिभाई ने बताया कि जब पहली बार लंपी बीमारी आई थी, तब इन लड्डुओं ने बहुत अच्छा काम किया था। उन्होंने तब 45000 पैकेट बनाकर विभिन्न गोशालाओं और गोपालों के घरों में वितरित किए थे। इस बार भी उनकी योजना 20 हजार लड्डू तैयार कर वितरण करने की है।
इस महत्वपूर्ण कार्य में मंदिर के इंद्रसिंह सांखला, शारदा चौधरी, ललित गेहलोत, राजेंद्र सोलंकी, सागर सिंह कच्छवाह, महेंद्र सोलंकी, विष्णु राठी, वीरेंद्र देवड़ा, सवाई राम चौधरी और विक्रम गुर्जर सहित महिला मंडली का विशेष सहयोग रहा है।
गौवंश की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति इस तरह की पहल न केवल समाज में जागरूकता फैलाती है, बल्कि गौमाता के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

Post A Comment:
0 comments: