Wanted accused of raping a minor arrested within 24 hours, case registered under POCSO Act. नाबालिक से दुष्कर्म का वांछित आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत 24 वर्षीय रमजान उर्फ मोहम्मद को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर की कार्रवाई, आरोपी से गहन पूछताछ जारी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक जघन्य अपराध में वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म से जुड़ा है, जिस पर प्रताप नगर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। यह सफलता पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जोधपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 24 अगस्त 2025 को प्रताप नगर सदर थाना में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस गंभीर प्रकरण पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम व 65 (1), 308 (2), 331 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश तेज कर दी।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित

प्रकरण की संवेदनशीलता और पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान के तहत जघन्य अपराधों में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। ओमप्रकाश, पुलिस आयुक्त, जोधपुर और विनीत कुमार बंसल, पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम के स्पष्ट निर्देशानुसार, तथा निशान्त भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम एवं रविन्द्र बोथरा, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रताप नगर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी गोविंदलाल व्यास, निरीक्षक पुलिस, के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर की सूचना और आसूचना संकलन से मिली कामयाबी

पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने तत्परता से आसूचना संकलन और मुखबिरों से मिली विश्वसनीय सूचनाओं पर कार्रवाई की। परिणामस्वरूप, 25 अगस्त 2025 को, यानी घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर, प्रकरण में वांछित मुल्जिम रमजान उर्फ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक, जाति कुरैशी मुसलमान, उम्र 24 वर्ष, निवासी मजदूर कॉलोनी, पुलिस थाना प्रतापनगर सदर, जिला जोधपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी से घटना के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है ताकि मामले की सभी कड़ियां जोड़ी जा सकें और पीड़िता को न्याय मिल सके।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

1. गोविन्दलाल व्यास, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी
2. सोहनलाल, हेड कांस्टेबल 
3. पेमाराम, हेड कांस्टेबल 
4. हनुमानराम, कांस्टेबल 
5. विष्णु कुमार, कांस्टेबल 
6. राजूराम, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)

Post A Comment:

0 comments: