नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का पूर्वाभ्यास, हजारों कर्मचारियों को बांटे तिरंगे
रेलवे कर्मचारियों में देशभक्ति का उत्साह, वंदे मातरम के गूंज रहे नारे
जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन, जोधपुर ने बुधवार को "हर घर तिरंगा" अभियान की धूम मचा दी। यूनियन ने अपने अभियान के तहत रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तिरंगा झंडे वितरित किए।
मंडल रेल प्रबंधक की सभी शाखाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब एक हजार कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें तिरंगा झंडे वितरित किए गए। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को हम 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और हमारा लक्ष्य है कि हर देशवासी अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर इस राष्ट्रीय पर्व को और भी आनंददायक बनाए।
परिहार ने आगे बताया कि यूनियन ने इस अभियान के लिए 10,000 तिरंगे झंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ही 1000 झंडे अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित किए गए।
झंडा वितरण के दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, बन्ने सिंह पंवार, लाभ सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, परमानन्द गुर्जर, भंवर सिंह दहिया, राज मिश्रा, सुरेन्द्र गुर्जर, ललित सुनारिया, मोहनलाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे माहौल में देशभक्ति का रंग छाया रहा।

Post A Comment:
0 comments: