Illegal gas refilling busted, 250 cylinders and vehicles seized. अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 250 सिलेंडर और वाहन जब्त। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई।

घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस, मौके से कई उपकरण बरामद

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, जिला रसद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

जोधपुरएयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बासनी बेंदा गांव में पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 250 गैस सिलेंडर और कई वाहन जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बासनी बेंदा गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मय जाब्ते के वहां छापा मारा। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि मौके पर दो-तीन ट्रक खड़े होने के साथ-साथ दो सौ से ढाई सौ गैस सिलेंडर पड़े हुए थे। घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरी जा रही थी। मौके से नोजल पाइप, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि भी मिले हैं।

पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े स्तर पर कारोबार होने की जानकारी जिला रसद विभाग को दी। मौके पर जिला रसद अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post A Comment:

0 comments: