चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में 350 छात्रों को मिली स्टेशनरी सामग्री
बालिकाओं को पढ़ लिखकर देश में योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान
जोधपुर। रोटरी क्लब ने आज महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर 11 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में 350 छात्रों को स्टेशनरी की सामग्री बांटी।
अध्यक्ष मधु समदानी ने बताया कि बच्चियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता की और भी बहुत ध्यान देने की जरूरत है। पूर्व प्रांतपाल विनोद भाटिया ने बालिकाओं को बताया कि पढ़ लिखकर देश में अपने योगदान को सुनिश्चित करना चाहिए।
इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ भार्गव, हरि प्रकाश राठी, पुलकित गुप्ता, जैनेंद्र सिंह देव, अशोक राठी आदि क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Post A Comment:
0 comments: