अभियुक्त महेन्द्र को पुलिस ने किया दस्तयाब, पहले बलदेव नामक आरोपी को किया था गिरफ्तार
पत्नी से मिलकर लौट रहे युवक पर हुआ था हमला, अपहरण का भी किया था प्रयास
जोधपुर। पुलिस थाना लूणी ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार महीने से फरार था।
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्द सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि परिवादी अशोक ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी पूजा नैण एमडीएम जोधपुर में शिशु विभाग में ठेका कर्मी के रुप में नौकरी कर रही है। वह अपनी पत्नी से मिलकर अपनी बाईक से भटिण्डा के लिये रवाना होकर बिरामी फाटा से पहले सरदार समन्द रोड पहुंचा तो दो लडके मुह बाँधे हुए बाईक लेकर उसके आडे फिरकर रुकवाया। इतने में दुसरी बाईक पर दो लडके और आये जिनमें महेन्द्र और करमविर शामिल थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और डण्डो से हमला किया। तभी भटिण्डा की तरफ से एक स्कोर्पियो आई और सबने मिलकर उसे उठाकर गाडी में डाल दिया। इतने में जोधपुर खेजडली की तरफ से उसके गांव के घनश्याम, श्रवण जाट और सुखदेव पालीवाल बाईक से आये जिन्होंने उसे उक्त लोगो से छुडवाने का प्रयास किया। वे आस पास 15-20 लोग इकट्ठे हो गये जिन्होनें मिलकर उसे बलदेव वगैरा से छुडवाया। हमलावरों ने उसका मोबाईल और बाईक भी छीन ली।
पुलिस ने पूर्व में इस मामले में बलदेव नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और अब महेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिरफ्तार मुलजिमों के नाम:
1. बलदेव पुत्र अन्नाराम जाट
2. महेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश जाट
पुलिस टीम:
* डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना लूणी
* गोरधनराम सउनि, पुलिस थाना लूणी
* सुरज कानि, पुलिस थाना लूणी
* गणपतलाल कानि, पुलिस थाना लूणी

Post A Comment:
0 comments: