एसजी मार्ट की साइट पर मजदूरी करने वाली महिला से बलात्कार, पुलिस ने अज्ञात आरोपी को किया बापर्दा गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से पूछताछ जारी
जोधपुर। सरहद बुझावड पुलिस थाना बोरानाड़ा क्षेत्र में घटित बलात्कार की घटना में जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी को महज 48 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना बोरानाड़ा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के साथ बलात्कार की घटना घटित होने पर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जोधपुर और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर तुरंत भिजवाया और महिला का मेडिकल करवाया। इसके साथ ही तकनीकी डाटा संकलन हेतु साईबर सैल पश्चिम की टीम के सदस्यों की विभिन्न टिमों का गठन किया गया। इन टीमों के भरसक प्रयास से महज 48 घण्टों में अज्ञात मुलजिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 06.08.2025 को वक्त 10.30 पीएम पिडिता ने उपस्थित थाना होकर बताया कि वह जोधपुर में अपने परिवार के साथ रहकर बुझावड में एसजी मार्ट की साईट पर कमठे की मजदूरी करती है। शाम के करीब 5.30 पीएम पर वह शोच जाने के लिए बाहर निकली तथा शोच जाकर वापस आ रही थी की उसी जंगल में एक लड़का जिसके काले रंग का शर्ट व काली पेन्ट पहनी हुई थी उसके पीछे आया व उसे पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर मुंह पर हाथ रख दिया व उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की दस्तयाबी हेतु विभिन्न विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने बताया कि 06.08.2025 को घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त ही थानाधिकारी शकील अहमद के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए आस-पास के क्षेत्र में तलाशी ली गई तथा आस-पास के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखे गए।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर बाद पुछताछ प्रकरण में बापर्दा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
* शकील अहमद निपु थानाधिकारी थाना बोरानाड़ा, जोधपुर
* लक्ष्मणसिंह सउनि
* भगाराम सउनि
* दमाराम सउनि
* ललित खत्री हैडकानि.
* राजु मीणा कानि. (विशेष भूमिका)
* राहुल मीणा कानि.
* ओमप्रकाश कानि.
* संतोष कुमार कानि.
* मोहनलाल कानि.
* रघुवीर सिंह कानि.
* जिला पश्चिम की साईबर सैल टीम

Post A Comment:
0 comments: