More than 29 kg of poppy seeds found in car, two smugglers arrested. कार में मिला 29 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों को पीछा कर पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

रावर फांटा पर हो रही थी नाकाबंदी, बिलाड़ा की तरफ से आ रही थी स्विफ्ट कार

जोधपुरग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 29.530 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत थाना कापरड़ा की टीम ने रावर फांटा पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान बिलाड़ा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी देखकर गाड़ी को वापस मोड़ कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा कर रावर गांव में गाड़ी को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 29.530 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार सवार अशोक उर्फ लादेन पुत्र मांगीलाल विश्नोई और लेखराज पुत्र जोगाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। अशोक रावण की ढाणी कापरड़ा का निवासी है, जबकि लेखराज लांबा पुलिस थाना बिलाड़ा का निवासी है।

Post A Comment:

0 comments: