खंगाराम उर्फ बनाराम गिरफ्तार, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने किया पर्दाफाश
पुलिस आयुक्त और DCP के निर्देशन में विशेष टीम ने की कार्रवाई
जोधपुर। विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगड़ा गांव में हुई दर्दनाक हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी खंगाराम उर्फ बनाराम को गिरफ्तार कर लिया है। यह कामयाबी जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनित कुमार बंसल के मार्गदर्शन में संभव हुई। उन्होंने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशान्त भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त (वृत्त बोरानाडा) आनन्दसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया।
थानाधिकारी दिलीप खदाव निषु के नेतृत्व में गठित इस विशेष टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मानवीय सूचनाओं का विश्लेषण किया और तकनीकी सहयोग (टेक्निकल कॉर्डिनेंस) का भरपूर इस्तेमाल किया। इसके अलावा, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम ने निरंतर मोनिटरिंग करते हुए ग्राउंड स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिससे इस सफलता को हासिल किया जा सका।
घटना का विवरण:
दिनांक 02.08.2025 को प्रार्थी पेमाराम ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनके मौसी के भाई अशोक सांई की खंगाराम उर्फ बनाराम ने लोहे के एंगल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने अशोक की पत्नी और बच्चों को भी मारने की कोशिश की थी। अशोक को इलाज के लिए पहले जीत अस्पताल और फिर मेडीप्लस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना विवेक विहार में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण संख्या 171/ 02-08-2025 दर्ज किया गया।
पुलिस कार्यवाही:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। आरोपी खंगाराम उर्फ बनाराम घटना के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने और सीसीटीवी कैमरों की नज़रों से बचने के लिए उसने कच्चे रास्तों का इस्तेमाल किया। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कच्चे रास्तों के चिह्नीकरण के आधार पर चार टीमों का गठन किया और मोगड़ा, लूणी, नन्दवान, सालावास, फीच, भाचरणा, धांधिया, रोहट, काकाणी, दुदिया, पाली आदि इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लगभग 36 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी खेतों में छिपा हुआ मिला और गिरफ्तार किया गया।
तरीका-ए-वारदात:
पूछताछ में, आरोपी खंगाराम उर्फ बनाराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश और पैतृक संपत्ति व जमीन के बंटवारे को लेकर उसने अशोक की हत्या की योजना बनाई थी।
आरोपी का नाम और पता:
खंगाराम उर्फ बनाराम, पुत्र श्री लुम्बाराम, जाति जाट, उम्र 50 वर्ष, निवासी लोहारों का बास, मोगड़ा, पुलिस थाना विवेक विहार, जोधपुर पश्चिम।
कार्रवाई में शामिल टीम:
1. दिलीप खदाव निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना विवेक विहार
2. सुखदास सउनि.
3. गणेश हैका.
4. दौलाराम हैका.
5. प्रेम चौधरी हैडकानि. (साईबर सेल)
6. श्रवण खोजा कानि.
7. रामचरण कानि.
8. रामचन्द्र कानि.
9. ओमप्रकाष कानि.
10. रामकिशोर कानि.
11. गोपाल कानि.
12. सरदारसिंह कानि.
13. दीनदयाल कानि.
14. सुरेश कानि.
15. नोरताराम कानि.

Post A Comment:
0 comments: