शहर विधायक अतुल भंसाली थे मुख्य अतिथि, फोटोग्राफी को कला और युवाओं की हॉबी बताया, सहयोग का दिया आश्वासन
JPA अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट कर किया स्वागत, सामूहिक भोज का आयोजन, फोटोग्राफरों ने मनाया उत्सव
जोधपुर। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस कुबेरगढ़ रिसॉर्ट में बड़े धूम-धाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली थे, जिनका स्वागत संस्थान के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि अतुल भंसाली ने अपने संबोधन में फोटोग्राफी विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फोटोग्राफी एक कला है जो आज के कई युवाओं की हॉबी भी बन चुकी है। इस कला को आगे बढ़ाने के लिए आपकी संस्थान के माध्यम से जोधपुर शहर में फोटो वर्कशॉप और फोटो प्रदर्शनी के आयोजन समय-समय पर करवाते रहें। इसके लिए मेरा हर सम्भव सहयोग आपके साथ रहेगा।
जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि स्वागत समारोह के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अर्जुन सिह भाटी, कोषाध्यक्ष रामकरण चौधरी, सह सचिव ताराचंद परिहार एवं पूर्व पदाधिकारियों एवं शहर के सभी फोटोग्राफर्स भाइयों की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में सचिव प्रवीण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Post A Comment:
0 comments: