Shrimali Brahmin Samaj celebrated Sawan Mahotsav with pomp in Shivbari. श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने शिवबाड़ी में धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव।

पारंपरिक खेलों, गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर हुआ माहौल, महिलाओं में सेल्फी का क्रेज

राधेकृष्ण की सजी आलौकिक झांकी, महिला मंडल ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जोधपुरश्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा आज शाम शिव बाड़ी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की।

समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम महिला मंडल की ओर से सावन की सबको बधाई गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राधेकृष्ण की आलौकिक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न पारंपरिक खेलों के साथ गीत-संगीत, झूला, डांस प्रतियोगिता, तंबोला, म्यूजिकल चेयर, मिस और मिसेज सावन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। महिलाओं में सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज दिखा।

इस अवसर पर महिला मंडल की सरला ओझा, अरुणा दवे, शारदा श्रीमाली, शशिकला ओझा, संतोष दवे, रजनी बोहरा आदि ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए।

मंच संचालन प्रिया रितेश शर्मा ने किया जबकि आरती व्यास ने आभार व्यक्त किया।

Post A Comment:

0 comments: