चौहाबोर्ड पुलिस ने अहमदाबाद से किया चावड़ा विशाल को गिरफ्तार, खाताधारकों की तलाश जारी
देवराज नामक व्यक्ति ने किया था कॉल, फिर अलग-अलग लोगों ने जुड़कर ज्यादा मुनाफा दिलाने का किया वादा
जोधपुर। पुलिस थाना चौहाबोर्ड ने शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे का लालच दिखाकर करीब 46 लाख रूपये की धोखाधड़ी के मामले में एक मुलजिम चावडा विशाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल व सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा वृत्त प्रतापनगर के सुपरविजन में धोखाधड़ी के मामले में वाछित आरोपी चावडा विशाल की तलाश हेतु ईश्वर चन्द्र पारीक निपु थानाधिकारी चौहाबोर्ड के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पीड़ित राकेश पुत्र रमेश कुमार निवासी बालोतरा हाल ए-68, श्रीराम नगर, पीएफ ऑफिस के पास पुलिस थाना सीएचबी जोधपुर ने 19 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18-19 अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल पर देवराज नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने शेयर ट्रेडिंग में रुचि रखने की बात कही। देवराज ने कहा कि उनकी शेयर ट्रेडिंग की ब्रोकरेज कंपनियां हैं और यदि वह उनकी बताई गई टिप्स के अनुसार ट्रेडिंग करेंगे तो वह बहुत जल्द ही उनकी राशि को दुगुना-तिगुना करवा सकते हैं। इसके बाद देवराज, मानव राजपूत, राज पटेल, विकास व विशाल चावड़ा नाम से अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा उसे कॉल करके उनकी कम्पनियों से जुड़कर शेयर ट्रेडिंग करने एवं उससे ज्यादा मुनाफा दिलाने का वादा किया। उनकी बातों में आकर उसने उन पर विश्वास कर, अपने भाई अभिषेक की सहमति से उसके बचत खाते से देवराज वगैरा द्वारा बताए गए खाते में 46.40 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसने अपने खाते की स्थिति एवं प्रॉफिट के भुगतान तथा हिसाब करने बाबत सम्पर्क किया तो उनके द्वारा लगातार जल्दी भुगतान करने के आश्वासन दिए गए और कुछ समय बाद उन्होंने उसके फोन कॉल उठाने बंद कर दिए एवं व्हाट्सप्प पर भी उत्तर देना बंद कर दिया। तब उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी चावड़ा विशाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में और आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर इन्वेंट राशि को दुगुना तिगुना करने का झांसा देकर लोगों को ट्रेडिशनल अकाउण्ट खुलवाकर रूपये जमा करवाकर अपने फर्जी बैंक खातों में राशि आहरित कर नकद रूपये निकालकर धोखाधड़ी करते थे।
गिरफ्तार मुलजिम
चावड़ा विशाल पुत्र मनोज भाई जाति हिन्दुवणकर उम्र 26 साल निवासी 13-298 परिक्षितलाल नगर गंगनाथ सोसाईटी के पास बहरामपुर पुलिस थाना दानी लिमडा जिला अहमदाबाद गुजरात
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
पुलिस टीम में थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक (पुलिस थाना चौहाबोर्ड), सउनि भीमसिंह, हैठकानि प्रेम चौधरी, कानि प्रकाश, कानि मंगलूराम और कानि बाबुलाल शामिल थे।

Post A Comment:
0 comments: