Boranada Police exposed 3 Nakbajan incidents, two vicious thieves arrested.बोरानाड़ा पुलिस ने 3 नकबजनी वारदातों का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ माल किया बरामद, दोनों ही शातिर अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में रहे हैं शामिल 

पुलिस गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों से जारी है पूछताछ

जोधपुरजिला जोधपुर पश्चिम के पुलिस थाना बोरानाड़ा क्षेत्र में दिनांक 02.08. 2025 की रात्री को हुई 03 नकबजनी वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया हुआ माल बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिला जोधपुर पश्चिम के थाना क्षेत्रों में होने वाली नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रीकालीन गश्त को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे।

दिनांक 02.08.2025 की रात्री में पुलिस थाना बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष और दूरभाष के जरिए रात्री गश्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी सुरत में नकबजनी की वारदात करने वाले नकबजनों को भागने नहीं दिया जाए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंदसिंह के सुपर विजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बोरानाड़ा शकील अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए उक्त नकबजनों को रात में ही पकड़ने में सफलता हासिल की।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 02.08.2025 की रात्री को थाना हल्का में पुलिस की मोबाईल और चेतक गस्त चल रही थी, तभी सूचना मिली कि साकेतपुरम देवासियों की ढाणी पाल में चोरो द्वारा दो घरो में घुसकर नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है और वे फरार हो गये हैं। इस सूचना पर थाने की मोबाईल और चेतक टीम मय जाब्ता के साकेतपुरम देवासियों की ढाणी पाल पहुँची, जहाँ दो घरो के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने मुलजिमो की तलाश शुरू की और आसपास गलियों में छानबीन की। थोडी देर बाद एक मोटरसाईकल पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक घर में घुसते हुए नजर आये, जिस पर पुलिस ने दोनों को बाहर से कुटा लगाकर बंद कर दिया और घर के चारो तरफ जाब्ता लगा दिया। जब बाहर का दरवाजा खोला गया तो चोरो ने घर को अन्दर से बन्द कर दिया था, जिसको बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस पार्टी के प्रयास से घर के अन्दर का गेट खुलवाया गया।

पुलिस जाब्ता द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को अंदर पाया गया, जिनसे नाम पते पुछे गये तो उन्होंने अपना नाम (1) इमरान उर्फ भुरिया उर्फ छोटा चेतन पुत्र असलम खान जाति मुस्लमान उम्र 20 साल निवासी गुलजारपुरा प्यारे चोक सोजती गेट पुलिस थाना सिटी पुलिस हाल कबीर नगर दरगाह के सामने वाली गली पीएस सुरसागर, जोधपुर और (2) विनोदसिंह चौहान पुत्र गंगासिंह चौहान जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी अशोक नगर चानणा भाखर पीएस प्रताप नगर, जोधपुर पश्चिम हाल पवनपुत्र कॉलोनी झालामण्ड पीएस कुडी भगतासनी जिला जोधपुर होना बताया।

पुलिस ने दोनों को थाने लेकर आई और उनसे गहनता से पुछताछ की गई, तो उन्होंने सांकेतपुरम व पाल में तीनो मकानों के ताले तोडना स्वीकार किया। पुलिस ने मुजिमानो के पास से एक मोटरसाईकल नम्बर आरजे 19 एसए 5995 भी जब्त की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 207 दिनांक 02.08.2025 को धारा 331 (4) 305 (ए) 3 (5) बीएनएस में दर्ज कर दोनो मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि विनोदसिंह चौहान पुलिस थाना प्रतापनगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं, जबकि इमरान उर्फ भुरिया उर्फ छोटा चेतन के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उक्त दोनो मुलजिम आले दर्जे के शातीर नकबजन व चोर हैं।

पुलिस ने उक्त मुलजिमानो को प्रकरण हाजा में व अन्य वारदातो में अनुसंधान हेतु एक योम पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया है और प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

1. शकील अहमद निपु थानाधिकारी थाना बोरानाड़ा, जोधपुर
2. चुनाराम हैड कानि.
3. जयसिह हैड कानि.
4. महेन्द्र हैड कानि.
5. विश्नाराम कानि.
6. ओमप्रकाश कानि.
7. बुधीप्रकाश कानि.

Post A Comment:

0 comments: