जोधपुर: जेंडर परिवर्तन के प्रयास में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का गंभीर आरोप

दिल्ली में हुई मौत, शव जोधपुर लाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

किन्नर समुदाय पर लगे आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर। शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। 20 वर्षीय ध्रुव मेहरा, मेहरों का चौक गोल निवासी, पिछले एक साल से मंडोर में किन्नर समुदाय के साथ रह रहा था। परिजनों के अनुसार, ध्रुव को किन्नर बनाने के लिए दिल्ली ले जाया गया था जहाँ एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन के दौरान या उसके बाद ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि ध्रुव की मौत किन्नरों द्वारा किए गए जेंडर परिवर्तन ऑपरेशन के कारण हुई है। वे इस घटना में किन्नर समुदाय की संलिप्तता का दावा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। ध्रुव की माँ मोर्चरी में बिलख-बिलख कर रो रही थीं और अपने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगा रही थीं।

दिल्ली में मौत के बाद परिजन ध्रुव का शव जोधपुर लेकर आए और एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने पर मंडोर पुलिस मौके पर पहुँची और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि ध्रुव की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। 

प्रारंभ में, ध्रुव के रिश्तेदार शीतल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी,  लेकिन बाद में परिजनों ने किन्नर समुदाय पर आरोप लगाए हैं। मंडोर थाने के एएसआई बाबूराम ने बताया कि मामले की जाँच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला रहस्य और आरोपों के घेरे में है।

वर्तमान अपडेट

आज महात्मा गांधी अस्पताल की मर्चरी में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। जो अपने प्रियजन के निधन से दुखी और बहौत आक्रोशित नज़र आई। पुलिस अधिकारी भी MGH की मर्चरी पर मौजूद थे। एसीपी छवि शर्मा,सरदारपुरा थानाधिकारी शेष करण और अन्य आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जो घटना की जांच और परिजनों को सहायता प्रदान करने में जुटे रहे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। परिजनों को डेड बॉडी सौप दी गई है।


Post A Comment:

0 comments: