Free Ayurveda camp in Jodhpur, 226 patients got treatment. जोधपुर में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 226 रोगियों को मिली चिकित्सा।

जोधपुर में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 226 रोगियों को मिली चिकित्सा

आयुर्वेद विश्वविद्यालय और लक्ष्य पर्यावरण संस्थान का संयुक्त प्रयास, सिलिकोसिस रोगियों पर विशेष ध्यान

मोकलावास (केरू) में हुआ आयोजन, अग्निकर्म, एक्यूपंक्चर सहित कई चिकित्सा पद्धतियों का प्रयोग

जोधपुर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से आयुर्वेद विश्वविद्यालय और लक्ष्य पर्यावरण एवं जन कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मोकलावास (केरू) में एक निःशुल्क आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने और आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

संजीवनी चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें जागरूक करना था। इसके अलावा, शिविर में साइटिका, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा आदि रोगों से पीड़ित लोगों का भी इलाज किया गया।

शिविर में अग्निकर्म, एक्यूपंक्चर, इंफ्रा रेड थेरेपी और योग जैसी विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रयोग किया गया। कुल 226 रोगियों को परामर्श और चिकित्सा प्रदान की गई। शिविर में डॉ. धन्या ऊषा मधु कुमार, डॉ. रवि प्रताप, डॉ. शहादत खान, डॉ. सूरज चौधरी, डॉ. अजीत सिंह चारण सहित कई अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं। इसके अलावा, स्नातकोत्तर अध्येता डॉ. निहित माथुर और स्नातक अध्येता दीपशिखा मिश्रा, जय सांखला, रितिका, प्रदीप, नर्सिंग कर्मी रविंद्र, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ बलदेव, सुबोध और ड्राइवर श्रवण ने भी शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post A Comment:

0 comments: