Big action by Jodhpur Police: 7.275 kg ganja seized, one arrested. जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.275 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार।

जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.275 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

मिशन संकल्प के तहत झंवर पुलिस ने की बड़ी कामयाबी, बाड़मेर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

ड्रग्स तस्कर रमेश परिहार गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जोधपुर। पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ जारी अभियान "मिशन संकल्प" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बुधवार को बाड़मेर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 7.275 किलोग्राम गांजा बरामद किया और एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त राजेन्द्रसिंह और पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आन्नद
सिंह राजपुरोहित आरपीएस के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। झंवर थानाधिकारी बंशीलाल निपु के नेतृत्व में गठित टीम ने जोधपुर शहर और झंवर क्षेत्र में ड्रग्स पैडलर्स और पूर्व में चालानशुदा ड्रग्स माफिया पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।

दिनांक 29 जनवरी को, थानाधिकारी झंवर बंशीलाल निपु, अपने जाब्ते (भीमसिंह सउनि, कानिस्टेबल पांचाराम, नभसिंह और चालक विक्रमसिंह) के साथ गैलावास फौजी पेट्रोल पम्प के पास एनएच 25 पर नाकाबंदी कर रहे थे। उनके साथ पुलिस आयुक्तालय का इंटरसेप्टर वाहन और यातायात जाब्ता (कानिस्टेबल मदनलाल, अर्जुनराम और आमदा घवा चौकी प्रभारी गजेन्द्र कुमार सउनि, कानिस्टेबल हीराराम) भी मौजूद था। नाकाबंदी सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत की जा रही थी।

इसी दौरान, एक लोडिंग टैक्सी (रजि. नं. आरजे 19 जीजी 5363) तेज गति से जोधपुर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस ने सरकारी जीप और इंटरसेप्टर वाहन से टैक्सी को घेरकर रोका और तलाशी ली। तलाशी में बिना किसी अनुज्ञा पत्र के 7.275 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गांजे के साथ लोडिंग टैक्सी चालक रमेश परिहार पुत्र हापुराम, जाति माली, उम्र 40 वर्ष, निवासी मकान नं. 49 गणेश कॉलोनी, श्रमिक कॉलोनी, पूर्वी पाल विस्तार, थाना बासनी, जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 8/20, 25 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस पूछताछ में रमेश परिहार से गांजे की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

1. बंशीलाल निपु, थानाधिकारी झंवर
2. भीमसिंह सउनि
3. गजेन्द्र कुमार सउनि
4. विक्रमसिंह कानिस्टेबल (सूचना अधिकारी)
5. पांचाराम कानिस्टेबल
6. नभसिंह कानिस्टेबल
7. हीराराम कानिस्टेबल
8. मदन लाल कानिस्टेबल (यातायात शाखा)
9. अर्जुनराम कानिस्टेबल (यातायात शाखा)

Post A Comment:

0 comments: