The process of handing over the dead body to the family begins after DNA testing. डीएनए परीक्षण के बाद परिजनों को शव सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू।

जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और सम्मान के साथ मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया सुनिश्चित की

हर शव को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस में सरकारी कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल तैनात

जोधपुरजैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आगजनी की हृदयविदारक दुर्घटना के बाद, जिला प्रशासन ने डीएनए परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुँचाया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए, प्रत्येक एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी एवं एक पुलिस कांस्टेबल तैनात किया गया है।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस कठिन समय में प्रत्येक परिजन को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह संपूर्ण प्रक्रिया मानवीय दृष्टिकोण से की जा रही है, जिसमें जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क और समन्वय में हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर हर संभव सहयोग मिल सके।

डीएनए परीक्षण रिपोर्ट के पश्चात शवों की स्थिति

डीएनए परीक्षण के बाद, 9 मृतकों के शव एम्स हॉस्पिटल में और 9 मृतकों के शव महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में रखे गए हैं। इन शवों की पहचान पूरी हो चुकी है।

एम्स हॉस्पिटल में रखे शवों के नाम:
1. जितेश चौहान
2. महेन्द्र (लवारण)
3. खुशी (लवारण)
4. इरफान खान (बम्बोरो की ढाणी)
5. बरकत खान (बासनपीर)
6. शाहरूख खान (चाम्पला)
7. अयुब खान (बासनपीर)
8. बसीरा (बासनपीर)
9. जसु (कोटड़ी)

महात्मा गांधी अस्पताल में रखे शवों के नाम:
1. स्वरूप (जोधपुर)
2. गोपीलाल (लाठी)
3. जोगराज सिंह (झलारिया)
4. पार्वती (लवारण)
5. दीक्षा (लवारण)
6. शौर्य (लवारण)
7. दीपक (जैसलमेर)
8. राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर)
9. हसीना (बम्बोरो की ढाणी)

इस दुर्घटना में कुल 19 शवों में से एक शव पर अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया है। यह शव एम्स हॉस्पिटल में रखा हुआ है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी को जैसलमेर बस दुखांतिका में किसी लापता व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर: 0291-2650349, 2650350
महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर: 09414159222

जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर: 9460106451, 9636908033
जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर: 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055

Post A Comment:

0 comments: