Rashtriya Swayamsevak Sangh's 11-day centenary year festival concludes with much fanfare in Jodhpur.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 11 दिवसीय शताब्दी वर्ष

25,000 स्वयंसेवकों ने 145 स्थानों पर निकाले पथ संचलन, समाज में जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

समाज को जागरूक करने की दिशा में उठाये कदम- विजय कुमार

जोधपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 11 दिवसीय शताब्दी वर्ष महोत्सव रविवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 44 स्थानों से पथ संचलन निकाले गए, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय देते हुए कदम से कदम मिलाते हुए चलकर समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

पथ संचलन में 5 से 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी भाग लिया, जो इस कार्यक्रम की विविधता और व्यापकता को दर्शाता है। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। दशहरा के दिन शुरू हुए इस महोत्सव में कुल 145 स्थानों से पथ संचलन निकले, जिसमें लगभग 25,000 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मसूरिया, चांदपोल बस्ती, सरदारपुरा नगर, महेश बस्ती, लाला लाजपत राय कॉलोनी, बागर बस्ती, महाराणा प्रताप मैदान गोलनाडी और झालामंड पर समारोह का आयोजन किया गया।

चांदपोल बस्ती का मुख्य समारोह गौर मैदान में शाम 5 बजे आयोजित हुआ। अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार, रामद्वारा से संत अमृतराम महाराज व सर संघ चालक देवीलाल जी मंचासीन थे। इस समारोह के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार ने कहा कि "हिंदू समाज के संगठन की यात्रा की शुरूआत में लोगों ने उपेक्षा और उपहास किया, लेकिन आज इस ईश्वरीय कार्य को स्वीकार्यता मिली है। यह सभी स्वयंसेवकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। हम सभी को समाज को जगाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हिन्दू पुनरुत्थान करना है।"

समारोह के बाद निकला पथ संचलन माता का कुंड, रामेश्वर मंदिर, विद्याशाला और चांदपोल के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गौर मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के मार्ग पर रंगोली और ध्वजा पताकाएं सजाई गईं, जबकि चांदपोल टैक्सी स्टैंड के पास आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया।

आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का भव्य स्वागत

Post A Comment:

0 comments: