2552 वें निर्वाण दिवस और केवलज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी, शहर भर में गूंजे जयकारे
समाज के सैकड़ों लोगों ने लिया भाग, जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार
जोधपुर। शहर में आज आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण दिवस और गौतम स्वामी के केवलज्ञान दिवस के पावन उपलक्ष्य में एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। खैरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर त्रिस्तुतिक संघ पौषधशाला से सुबह 7:31 बजे बैंड की मधुर धुनों और भगवान महावीर व गौतम स्वामी के जयकारों के साथ यह शोभायात्रा रवाना हुई।
समिति के सचिव धीरज कुमार रांका ने बताया कि प्रभात फेरी का मार्ग अवंति पार्श्वनाथ मंदिर, क्रिया भवन, चांदी हॉल, केसरियानाथ मंदिर, लखारा बाजार, गोलिया मंदिर, कपडा बाजार, सिटी पुलिस, राखी हाउस, मिर्ची बाजार, और सर्राफा बाजार से होते हुए जूनी धान मंडी स्थित महावीर स्वामी के मंदिर और खेतरपाली चबूतरा स्थित गौतम स्वामी मंदिर तक पहुंचा। मंदिरों में लड्डू अर्पण के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ।
समिति के मीडिया प्रभारी प्रवीण सुराणा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस मंगलमय आयोजन में समाजसेवी प्रदीप गांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रिया भवन में विराजित विश्वरत्न विजयजी म.सा., रश्मिरत्न विजयजी म.सा., साध्वीवृंद क्षीणमोहाश्रीजी म.सा., कमलप्रभा म.सा. आदि ठाणा 11 के सानिध्य ने शोभायात्रा को और भी गरिमामयी बना दिया। पालकी में सवार भगवान महावीर की सुसज्जित प्रतिमा के दर्शनों के लिए जैन समाज के लोग पूरे रास्ते में उमड़ पड़े। समिति के सदस्य सफेद गणवेश में बैज लगाकर और जैन समाज के अन्य सदस्य साथ चल रहे थे, जिससे एक अनुशासन और एकता का परिचय मिल रहा था। रास्ते भर प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया गया।
समिति अध्यक्ष बलवंत खिंवसरा और कोषाध्यक्ष शैलेष कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सदस्य और जैन समाज के लोग भजनों की प्रस्तुतियों के साथ आगे बढ़ रहे थे। समाज के संघ समुदाय द्वारा भगवान की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। प्रभात फेरी में लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी सुमतमल, दरियाव, भागचंद, मंजू, अशोक, सुनिता, संयम, मनन, छवि, जिज्ञासा एवं समस्त चतुरमूथा परिवार का समिति की ओर से साफा, जैन दुपट्टा, साड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप गांग को भी माला, साफा, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक रूचित लूंकड, दीपक खिंवसरा, अमित सिंघवी, पूरणचंद नाहर और सतिन भंडारी ने बताया कि इस भव्य प्रभात फेरी में अमृतराज गोलिया, कानराज मोहनोत, राकेश सुराणा, अशोक रांका, अरुण मोहनोत, प्रकाश मेहता, आलोक चौ।चौरडिया, रौनक कर्णावट, तरुण समदडिया, कुशाग्र सुराणा, नीरज सामसुखा, मोहित धोका, खुश सिंघवी, कमलेश मेहता, सुरेंद्र मोहनोत, शांतिलाल ओस्तवाल, जितेंद्र कोटडिया, प्रशांत सिंघवी, श्रवण दुग्गड, राजेंद्र भंडारी, दीपक डोसी, अंकित मोदी, चिराग मोहनोत, राजेश डोसी सहित जैन समाज के सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।
Post A Comment:
0 comments: