पुलिस थाना विवेक विहार की बड़ी कार्रवाई, गोचर भूमि से अवैध मिट्टी खनन में 1 जेसीबी और 2 डंपर जब्त
खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के आरोपियों पर लगाया 7.50 लाख का जुर्माना
जोधपुर। पुलिस थाना विवेक विहार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोचरभूमि से अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी और दो डंपरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनित कुमार बंसल के निर्देश पर रोशन मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम व आनन्दसिंह राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा के सुपरविजन में पुलिस थाना विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव नि.पु मय जाब्ता की गई गठित टीम द्वारा 8.10.2025 को गोचर भूमि में की गई।
पुलिस द्वारा गठित टीम ने गोचर भूमि नंदवान में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक और डंपर चालकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चालकों में 24 वर्षीय दिनेश पुत्र प्रभुराम,
जाति मेघवाल, निवासी गणेश नगर, गांव नन्दवान, पुलिस थाना विवेक विहार जोधपुर पश्चिम, 50 वर्षीय निसार खान पुत्र गनी खान, जाति मुसलमान (मोईला), निवासी लवेरा कला, पुलिस थाना खेडापा, जिला जोधपुर ग्रामीण हाल श्रवण भाम्बू का बाडा, गांव नन्दवान, पुलिस थाना विवेक विहार जोधपुर पश्चिम,
और 25 वर्षीय सद्दाम खान पुत्र अली मोहम्मद जाति मुसलमान (मेव), निवासी हाजीबास, पुलिस थाना केथवाडा, जिला डीग राज. हाल श्रवण भाम्बू का बाडा, गांव नन्दवान, पुलिस थाना विवेक विहार जोधपुर पश्चिम शामिल हैं। सभी आरोपियों को विवेक विहार पुलिस थाने में लाया गया है।
खनन विभाग ने इस मामले में अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर 7.50 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रदत्त निर्देशों के तहत की गई है।
गठित दल का विवरण:
• दिलीप खदाव, थाना अधिकारी विवेक विहार
• भरतलाल, सउनि
• ओमप्रकाश, कानि.
• दीनदयाल, कानि.
• रामचरण, कानि.
• रामकेश, कानि.
• वीपी सिंह, कानि.
• जयसिंह, कानि.
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस और खनन विभाग अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Post A Comment:
0 comments: