इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर मेंटर गौतम वरीया देंगे ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल टिप्स के साथ वेडिंग मॉडल का होगा शूट, JPA के सदस्यों के लिए नि:शुल्क वर्कशॉप
11 अक्टूबर को होटल घूमर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वर्कशॉप, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025, नियमों का पालन करना अनिवार्य
जोधपुर। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (JPA) ने एक विशाल वर्कशॉप का आयोजन किया है, जिसमें फोटोग्राफी और वीडियो सिनेमेटिक के साथ-साथ AI टेक्नोलॉजी का उपयोग करके वेडिंग फोटोग्राफी के महत्व पर चर्चा की जाएगी। इस वर्कशॉप में इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुके मेंटर गौतम वरीया उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर देंगे।
इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए केवल JPA के सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया है। यह वर्कशॉप पूरी तरह से निशुल्क है, लेकिन प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद कोई भी रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेशन में प्रतिभागी वेडिंग मॉडल का शूट करके प्रैक्टिकल टिप्स सीख सकेंगे। वर्कशॉप का आयोजन होटल घूमर RTDS, उम्मेद उद्यान के पास, जोधपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
नियम और शर्तें:
1. इस वर्कशॉप में केवल JPA के सदस्य ही भाग ले सकेंगे।
2. बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
3. वर्कशॉप में 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

Post A Comment:
0 comments: