मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के तहत पुलिस कंट्रोल रूम की पहल, महात्मा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित हुआ अवेयरनेस प्रोग्राम
अधीक्षक फतेहसिंह भाटी की प्रेरणा से आई कलिंगा टीम, अशोक चौधरी नर्सिंग ट्यूटर ने चिकित्सा टीम का किया धन्यवाद
जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उठाए गए कदमों की श्रृंखला में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम की कलिंगा टीम द्वारा किया गया, जिसमें नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
महात्मा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारियाँ दी गईं। टीम ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि यह ऐप कैसे उनकी सुरक्षा में मदद कर सकता है और किसी आपात स्थिति में कौन से कदम उठाने चाहिए।
इस कार्यक्रम के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए, स्कूल के अधीक्षक फतेह सिंह भाटी ने बताया कि "महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इस तरह के कार्यक्रम उनकी सुरक्षा को और भी सशक्त बनाते हैं।"
इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर अशोक चौधरी ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि पुलिस प्रशासन ने हमारी छात्राओं को इस दिशा में जागरूक किया है। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल छात्राओं को जानकारी मिलती है, बल्कि उनके मन में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ता है।"
अंत में, नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इससे काफी मदद मिली है और वे भविष्य में किसी भी खतरे का सामना करने के लिए अधिक तैयार हैं।

Post A Comment:
0 comments: