Jodhpur: Dr. Sunil Garg again becomes the head of Neurosurgery Department, wave of happiness in the medical world.डॉ. गर्ग बने न्यूरोसर्जरी के प्रमुख।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने किया डॉ. गर्ग की पुनर्नियुक्ति का आदेश जारी, 25 वर्षों का अनुभव लाएगा नई ऊर्जा

एम.डी.एम. अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में तकनीकी सर्जरी और शोध कार्यों को मिलेगा नया आयाम

जोधपुरडॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रण डॉ. बी.एस. जोधा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आचार्य, न्यूरोसर्जरी डॉ. सुनील गर्ग को आगामी आदेश तक न्यूरोसर्जरी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आदेश के अनुसार, डॉ. गर्ग अपने कार्यकाल के दौरान स्थानांतरण, त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति या अन्य आदेशों के अधीन रहेंगे।

डॉ. सुनील गर्ग ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति पूर्व में डॉ. गर्ग द्वारा इसी पद पर दी गई सेवाओं के सिलसिले में हुई है। उल्लेखनीय है कि डॉ. गर्ग पिछले 25 वर्षों से जोधपुर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अद्भुत सेवाओं के चलते उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉ. गर्ग की विशेषज्ञता और उनके लंबे अनुभव के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी पुनः सौंपने का निर्णय लिया। डॉ. गर्ग के पास एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी) और एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) की डिग्रियां हैं और वे पश्चिमी राजस्थान में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं।

एमडीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समुदाय ने डॉ. गर्ग की पुनर्नियुक्ति का स्वागत किया है। चिकित्सकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में विभाग में न केवल उन्नत तकनीकी सर्जरी को बढ़ावा मिलेगा बल्कि शोध कार्यों में भी गति आएगी।

डॉ. गर्ग ने पहले भी एमडीएम अस्पताल में कई जटिल न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं और वे अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी वापसी से न्यूरोसर्जरी विभाग में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post A Comment:

0 comments: