Huge cinematic video and photography workshop organized in Jodhpur. जोधपुर में आयोजित हुआ विशाल सिनेमैटिक वीडियो और फोटोग्राफी वर्कशॉप।

मेंटर गौतम वरिया ने AI टेक्नोलॉजी के माध्यम से वेडिंग फोटोग्राफी के नए आयामों पर की चर्चा

फोटोग्राफर्स को नई तकनीकों से अवगत कराने के लिए जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का प्रयास

जोधपुर। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा एक विशाल सिनेमैटिक वीडियो और फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध मेंटर गौतम वरिया ने प्रतिभागियों को AI टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए वेडिंग फोटोग्राफी के महत्व पर जानकारी दी।

जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य सभी फोटोग्राफर्स भाइयों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई तकनीकी से अवगत कराना था। इस अवसर पर जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष रामकरण चौधरी, सह सचिव ताराचंद परिहार एवं सैकड़ों फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई:

• वेडिंग सिनेमेटोग्राफी का परिचय 
• गिम्बल शूट का सही तरीका
• एडवांस लाइटिंग
• आधुनिक वीडियो एडिटिंग सत्र (प्रीमियर प्रो)

यह वर्कशॉप 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आरटीडीसी घूमर होटल, उम्मेद गार्डन के पास, जोधपुर में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम ने फोटोग्राफर्स को नई तकनीकों और ट्रेंड्स के बारे में सीखने और अपने कौशल को और भी निखारने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया।

Post A Comment:

0 comments: