दूसरे दिन भी गरबा रास महोत्सव में उमड़ा जोश, महापौर और अन्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन
जोधपुर में गरबा महोत्सव में पुरस्कारों की बौछार, प्रतिभागियों को मिला सम्मान
जोधपुर। नगर निगम दक्षिण की ओर से गांधी मैदान में आयोजित गरबा रास महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सफलता को चार चांद लगा दिए। गांधी मैदान में आयोजित हुए इस गरबा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत में महापौर दक्षिण वनिता सेठ, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, नगर निगम दक्षिण स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मनीषा डागा, मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी सहित सभी अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन किया।
इसके बाद गांधी मैदान में शुरू हुआ गरबा महोत्सव का रंग देर शाम तक जमा रहा। शाम 7:00 से ही गांधी मैदान के बाहर गरबा खेलने के लिए लंबी कतारें नजर आईं और युवाओं ने उत्साह के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाई। डीजे की धुन के साथ युवाओं ने कदम ताल करते हुए बेहतरीन अंदाज में गरबा खेला।
इस अवसर पर मेला समिति सदस्य पार्षद पूजा राठी, अलका हरिसिंह पंवार, सावित्री गुर्जर, सुमन सैन, मंजू प्रजापत, पार्षद घनश्याम भाटी, अनिल गट्टाणी, अशोक भाटी, नरेंद्र फिटानी, फतेहराज मांकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह पंवार, निगम अधिकारी संपत मेघवाल, राहुल गुप्ता, प्रार्थना दहिया, मुमताज, विमला प्रजापति, मुक्ता चौधरी, बेला गहलोत, अंजली राठौड़, अपूर्वा, दीपिका भाटी, कार्यालय अधीक्षक सुबोधशंकर व्यास और समाजसेवी राजेश अग्रवाल सहित शहर के कई प्रबुद्ध जन एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन शैलेष भुरानी ने किया।
गरबा रास महोत्सव के तहत बेहतर गरबा रास करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट पुरुष डांसर, बेस्ट महिला डांसर, बेस्ट कपल और बेस्ट ग्रुप डांस ग्रुप जैसी विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए।

Post A Comment:
0 comments: