Worship of Guru Griha with God Adinath, atmosphere of reverence and joy in Jodhpur. परमात्मा आदिनाथ भगवान के साथ गुरु गृह की आराधना।

भैरू बाग पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ में 9 दिवसीय नवग्रह आराधना के पांचवे दिन विशेष पूजा का आयोजन

साध्वी अर्चितगुणाश्री ने गुरु गृह की मजबूती पर दिया जोर, श्रद्धालुओं को दिए महत्वपूर्ण उपाय

जोधपुर भैरू बाग पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ में चल रही 9 दिवसीय नवग्रह आराधना के पांचवे दिन परमात्मा आदिनाथ एवं गुरु गृह की आराधना श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर साध्वी अर्चितगुणाश्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत गुरु गृह वाले व्यक्ति में ज्ञानी, धर्मनिष्ठ, बुद्धिमान, उदार हृदयी, धनवान, न्यायप्रिय, आत्मविश्वासी, सिद्धांतवादी, विवेकवान, शांत स्वभावी और व्यवहार कुशल गुण होते हैं।

साध्वी ने आगे कहा कि ऐसा व्यक्ति न केवल अपने जीवन में सुख की अनुभूति करता है, बल्कि दूसरों के दुख को दूर करने में भी तत्पर रहता है। इस आराधना का आयोजन तीर्थ के प्रवक्ता दिलीप जैन एवं सचिव जगदीश गांधी की देखरेख में किया गया।

कैलाश पटवा ने बताया कि गुरूवर्या ने गुरु गृह को मजबूत करने के लिए आदिनाथ परमात्मा के साथ गुरु गृह के मंत्र जाप करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को परमात्मा आदिनाथ की अष्ठ प्रकारी पूजा करने की सलाह दी।

प्रदीप खिंवसरा ने बताया कि साध्वी ने गुरु गृह को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार एकासन व्रत के साथ पीली माला पहनने और मंत्र आराधना करने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुखराज रत्न धारण करने सहित कई विशेष उपाय भी बताए।

इस अवसर पर परमात्मा एवं गुरु गृह के यंत्र की अष्ठ प्रकारी पूजा का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आस्था के साथ भगवान की आराधना की।

Post A Comment:

0 comments: