Jodhpur police arrested top-10 wanted criminal Johnny. जोधपुर पुलिस ने टॉप-10 वांछित अपराधी जॉनी को किया गिरफ्तार।

छः माह से फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन

प्रकरण में अन्य दो आरोपियों को पहले ही किया गया था गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप - 10 वांछित अपराधी जॉनी पुत्र उकील को गिरफ्तार कर लिया है। जॉनी पिछले छः माह से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश (IPS) और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा (IPS) और सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र कुमार बोथरा (RPS) की निगरानी में थाना देवनगर के थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में यह विशेष टीम बनाई गई थी।

घटना का विवरण बताते हुए, प्रार्थी मुरलीधर ने 25 मार्च 2025 को पुलिस थाना देवनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान, मुरली मोटर्स में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर लगभग 58,000 रुपये की नगद राशि चोरी कर ली थी। घटना की रात प्रार्थी दुकान बंद करके घर गए थे और सुबह लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।

पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मानव संसाधनों से सूचना जुटाई। इस दौरान नट बस्ती मसूरिया निवासी आरोपी जॉनी को गिरफ्तार किया गया। वह घटना के दिन से ही फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा था।

गौरतलब है कि जॉनी के अलावा दो अन्य आरोपी, अविनाश और सुनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है।

Post A Comment:

0 comments: