Anger among local residents due to incomplete work in Ward 19 under Amrit Mission 2.0 अमृत मिशन 2.0 के तहत वार्ड19 में अधूरे कार्य से स्थानीय निवासियो

चांदपोल के बाहर गायों के गौर में ठेकेदारों की लापरवाही से जाम हुआ रास्ता, बीमारियों का बढ़ा खतरा

नगर निगम की अनदेखी से नागरिकों का जीवन हुआ कठिन, जल्द ही सड़कों को जाम करने की योजना

जोधपुर अमृत मिशन 2.0 के तहत वार्ड नंबर 19, चांदपोल क्षेत्र में जारी निर्माण कार्य ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। यहां, गायों के गौर के पास दो गलियों की सड़क का काम आधा छोड़कर ठेकेदार, कर्मचारी और मजदूर सभी यहां से चले गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ते के बीच में एक सीवरेज ढक्कन को हटाकर पूरा खोद दिया गया है, जिससे दिनभर गंदा पानी जमा रहता है। इस समस्या को और बढ़ाते हुए, अमृत मिशन 2.0 के तहत लगाए गए बेरिकेट्स ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। दूसरी तरफ कंक्रीट और मिट्टी डालने से रास्ता पूरी तरह जाम हो चुका है, जिससे आने-जाने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं।

स्थानीय निवासी पिछले दो महीनों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम वार्ड कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सीवरेज के ढक्कन सही से न लगे होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मच्छरों की बढ़ती संख्या ने बीमारियों का खतरा और भी बढ़ा दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 फरवरी को अमृत योजना के तहत सिविल लाइन डालने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इससे मौहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है और वे अब मुख्य मेहरानगढ़ जाने वाली सड़क को जाम करने की योजना बना रहे हैं।

स्थानीय निवासी राधेश्याम ने कहा, "सरकार अमृत योजना चला रही है, लेकिन दूसरी ओर बीमारियों का फैलना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। हमें अपने बच्चों की चिंता है।"

मौजूदा स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उनकी दिनचर्या सामान्य हो सके।

Post A Comment:

0 comments: