Police arrested wanted accused in firing case, recovered country made pistol and motorcycle.पुलिस ने फायरिंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

जोधपुर के सूरसागर में देवाराम सियाग ने 18 सितंबर को पंकज सोलंकी पर की थी फायरिंग, बोरानाडा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर आरोपी को किया ट्रेस, घटना के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी

जोधपुरसूरसागर पुलिस ने फायरिंग के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल मय मैगजीन व मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 18.09.2025 को प्रार्थी पंकज सोलंकी निवासी गेवा बाईपास सूरसागर ने रिपोर्ट दी कि आज मेरे ऊपर जितेन्द्र टांक व अन्य ने मेरे घर आकर मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किए जो मेरे ट्रक पर लगे थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कार्यवाही में पुलिस टीम ने घटनास्थल व आरोपीयान के आने जाने के रूट का पता कर सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन व मानवीय आसूचना के आधार पर वारदात में शरीक अन्य मुलजिम देवाराम सियाग को ट्रेस आउट किया। पुलिस टीम ने तकनीकी तंत्र व आसूचना के आधार पर घटना के बाद से फरार आरोपी देवाराम सियाग को बोरानाडा क्षेत्र से दस्तयाब कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल मय मेगजीन व वारदात में प्रयुक्त मोटर साईकिल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार शुदा मुलजिमः

01. देवाराम सियाग पुत्र पुखाराम जाति जाट उम्र 21 वर्ष निवासी जाटो की ढाणीयां, तनावडा रोङ, पुलिस थाना बोरानाडा जोधपुर पश्चिम।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमः

1. हरीश चन्द्र सोलंकी नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।
2. कैलाश पंचारिया उपनिरीक्षक पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।
3. श्रीराम सउनि पुलिस थाना सुरसागर जोधपुर पश्चिम।
4. पेमाराम सउनि पुलिस थाना देवनगर जोधपुर पश्चिम।
5. प्रेम चौधरी हैडकानि साईबर सैल जोधपुर पश्चिम।
6. हीराराम हैडकानि पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।
7. मनीष कानि पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।
8. राजूसिह कानि पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।
9. राजूराम कानि पुलिस थाना प्रतापनगर सदर जोधपुर पश्चिम
10. सुरेश कानि पुलिस थाना प्रतानगर जोधपुर पश्चिम।
11. महेन्द्र कानि पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम।
12. दुर्गाराम कानि पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम।
13. दल्लाराम कानि पुलिस थाना बोरानाडा जोधपुर पश्चिम।
14. मदनलाल कानि यातायात शाखा आयुक्तालय जोधपुर।
15. धर्माराम कानि यातायात शाखा आयुक्तालय जोधपुर।
16. अजित सिह कानि पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर पश्चिम।

Post A Comment:

0 comments: