वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने किया प्रतिमाओं का अनावरण
शहीद स्मारक पर रक्तदान महोत्सव में शामिल हुए कई गणमान्य नागरिक, न्यायाधीश और पुलिस अधिकारी
जोधपुर। वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा पिछले कई वर्षों के संघर्ष के बाद, गौरव पथ शहीद स्मारक पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारी सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम शहीद ए आज़म भगत सिंह के 118वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित रक्तदान महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें कुल 335 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ ने शहीद ए आज़म सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वंदे भारत सेवा संस्थान के संरक्षक विजय अरोड़ा ने बताया कि इस अनावरण समारोह में कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद एवं जीव जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन जसवंत सिंह बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम दक्षिणी महापौर विनीता सेठ, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जोधपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष उत्सव चौधरी और नगर निगम दक्षिण के उपमहापौर किशन लढ़ा।
रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन सांय 4:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक शहीद स्मारक पर हुआ। इस दौरान राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश देवेन्द्र कछवाहा, जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त विनीत बंसल, उत्कर्ष क्लासेज के सीईओ डॉक्टर निर्मल गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, पूर्व विधायक मनीष पवार और कांग्रेस सूरसागर प्रत्याशी शहजाद खान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक उमेश लीला ने पधारे हुए सभी रक्त दाताओं एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस मौके पर सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र अग्रवाल, अर्जुन सुथार, किशन पुनिया, राहुल बोराणा, शुभम बोराणा, जोगाराम चौधरी, देवेन्द्र सोनी, मोहसिन खान, रतन माहेश्वरी, अधीर माथुर, डॉ राकेश वशिष्ठ और चन्द्र टाक भी उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments: