वीजडम स्कूल और उड़ान फाउंडेशन ने मिलकर किया तिरंगा वितरण, 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प

वरुण धनाडिया और घनश्याम भाटी ने की कार्यक्रम में शिरकत

जोधपुरशहर में देशभक्ति का रंग चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज शहर के एक स्थानीय स्कूल में वीजडम स्कूल और उड़ान फाउंडेशन द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूल के बच्चों को तिरंगा वितरित किए गए।

छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर "हर मन तिरंगा, हर घर तिरंगा" के जोशीले नारे लगाए। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। केवल इतना ही नहीं, बच्चों ने अपने आस-पास के लोगों को भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। यह देखकर सभी का मन गर्व से भर गया।

इस अवसर पर उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष और भाजपा जोधपुर शहर जिला तिरंगा यात्रा के सह-संयोजक वरुण धनाडिया और पार्षद घनश्याम भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरुण धनाडिया ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर देशप्रेम की भावना को और मजबूत करें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ।

इस कार्यक्रम में अमृता चौधरी, कमलेश सोलंकी, आशा राठौड़, विजय कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह अभियान जोधपुर शहर में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  स्कूली बच्चों की इस पहल ने अभियान को और भी सार्थक बना दिया है।

Post A Comment:

0 comments: