Kudi Bhagatasani police took major action against illegal drugs under area domination. कुडी भगतासनी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत की अवैध मादक पदार्थ

45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, दो तस्करों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार जब्त

जोधपुर पुलिस की विशेष टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया मामला, कार्रवाई में शामिल रहे कई अधिकारी

जोधपुर। पुलिस थाना कुडी भगतासनी द्वारा एरिया डोमिनेशन के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 7 लाख रुपये है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आन्नदसिह राजपुरोहित की निगरानी में थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी ने यह कार्रवाई की। यह अभियान 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलाये जा रहे। जिसमें अवैध मादक पदार्थ तस्करों के संबंध में सूचना संकलन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2025 को गोरा होटल से सरदारसमन्द रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार (नं. RJ05-CB-1955) को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कार चालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर कार में तीन कट्टों में कुल 45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान स्वरूप सिंह (22 वर्ष) और भंवरसिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। स्वरूपसिंह मालुंगा का निवासी है जबकि भंवरसिंह खुडियाला का निवासी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्यवाही में शामिल टीम:

1. हमीर सिंह भाटी, थानाधिकारी थाना कुडी भगतासनी
2. प्रेम चौधरी, हैडकानि, प्रभारी साईबर सैल जोधपुर पश्चिम
3. चैनाराम कानि, आसूचना अधिकारी पुलिस थाना कुडी भगतासनी
4. धीरज मीना कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी
5. नरेन्द्रसिंह कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी
6. मदनलाल कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी
7. सांवराराम कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी
8. दिनेश कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी
9. अशोक कानि, पुलिस थाना कुडी भगतासनी

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि जोधपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post A Comment:

0 comments: