Jodhpur's Scout Guides performed brilliantly in the Asia Pacific Regional Conference.स्काउट गाइड्स का एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन में शानदार प्रदर

मलेशिया की राजकुमारी ने जोधपुर की लीडर्स को किया सम्मानित

22 देशों के प्रतिभागियों के साथ जोधपुर का हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान

जोधपुर स्काउट गाइड संगठन द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित 15 वां एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन 19 अगस्त से 23 अगस्त तक वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट द्वारा युवा महिलाओं और लड़कियों में साहसिक गति विधियों का संचार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे की सांस्कृतिक गतिविधियों, भाषा, वेशभूषा, खानपान व अन्य क्षेत्रीय कलाओ का 22 देशों के प्रतिभागी परस्पर आदान-प्रदान कर सके इसके लिए आयोजित किया गया है।

सम्मेलन के तीसरे दिन मलेशिया की राजकुमारी परमेश्वरी जौहर ने जोधपुर दल के प्रतिभागी सीओ निशु कंवर, शकुंतला पांडे, कांता शर्मा, किरण देवी, शशि व प्रकाश शर्मा को सिल्वर पिन प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा।

जोधपुर मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार एवं जिला सचिव डॉ बी एल जाखड़ ने बताया कि पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भविष्य केंद्रित रणनीति निर्माण, प्रकृति व इंसान के रिश्तों का शुद्धढीकरण, समावेशी विकास, नेतृत्व की सकारात्मकता पर फोकस करना, कार्य प्रणाली के पारस्परिक आदान-प्रदान से अधिगम क्षमताओ के विकास पर बल देना व इसी तरह की अन्य गतिविधियां करवाई जा रही है।

डॉ. बी एल जाखड़ ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के. के. खंडेलवाल के नेतृत्व में इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 22 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो प्रशिक्षण गतिविधियों को रोचक बनाने, स्काउट गाइड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेशन, युवाओं के चारित्रिक निर्माण में इसकी सशक्त भूमिका तथा गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट के व्यक्तित्व निर्माण तथा आत्मनिर्भरता के लिए स्काउट की भूमिका को प्रभावी बनाने के सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।

जोधपुर से ही वरिष्ठ रेंजर्स राधिका बोहरा, प्रियंका, कृष्णा सहित सात रेंजर्स सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में भाग ले रही है। ये रेंजर्स पहले ही दिन उद्घाटन सत्र में राजस्थानी स्वागत गीत से इस अंतरराष्ट्रीय समागम में मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक छटा से सम्मेलन को सुशोभित कर चुकी है तथा प्रत्येक सत्र में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, सुदूरवर्ती क्षेत्र की कला व अन्य विधाओं का आदान-प्रदान कर रही है।

रेंजर्स व लीडर्स के समेकित दल का नेतृत्व कर रही निशु कंवर ने बताया कि रेंजर्स और लीडर्स विभिन्न सत्रों में संचालित गतिविधियों का निपुणता से अनुसरण कर रही है, जिसका दूरगामी लाभ जोधपुर मंडल के सभी जिलों में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियां को मिलेगा।

Post A Comment:

0 comments: