वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय दल का हिस्सा बनेंगी, दिसंबर में चीन में होगा आयोजन
प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा और शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज गोधा ने दी बधाई, विद्यालय का नाम किया रोशन
पीएम. श्री. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना, जोधपुर की प्रतिभाशाली छात्रा ने अंडर 15 वर्ग में भारतीय दल का हिस्सा बनने का हासिल किया गौरव
4 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक चीन में आयोजित होगी वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैम्पियनशिप
जोधपुर। कहते हैं प्रतिभाएं किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती। समय आने पर वह अपना लोहा मनवा ही लेती हैं। ऐसा ही कर दिखाया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना, जोधपुर की प्रतिभाशाली छात्रा याविका गोदारा ने। याविका का चयन वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैम्पियनशिप (बालिका- अंडर 15 आयु वर्ग) के लिए भारतीय दल का अंतिम चुनाव के दल प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ है।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह चैम्पियनशिप 4 से 13 दिसंबर 2025 तक शुंगलुओ प्रांत, चीन में आयोजित की जाएगी। याविका गोदारा ने अपनी मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को प्राप्त किया है।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज गोधा ने बताया कि याविका इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके इस चयन ने विद्यालय के पूरे समुदाय को गौरवान्वित किया है। याविका की अब तक की यात्रा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उम्मीद की जा रही है कि वह इस चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
"याविका की इस उपलब्धि से विद्यालय और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने याविका को इस मुकाम तक पहुँचाया है।"
"जोधपुर के इस विद्यालय ने हमेशा से खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया है, और याविका जैसे छात्रों की सफलता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

Post A Comment:
0 comments: