उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए विकलांग शिक्षण संस्थान को प्रदान किए गए कंप्यूटर और अन्य सहायक उपकरण
दिव्यांग छात्रों के विकास के लिए लगातार कार्यरत, ग्रुप ने दी 4 व्हीलचेयर और अन्य सामग्री
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने दिव्यांग भाइयों की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए एक विकलांग शिक्षण संस्थान को कंप्यूटर सीपीयू, कीबोर्ड और मॉनिटर भेंट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष निरूपा पटवा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पच्चीस दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा में सहयोग देने का संकल्प लिया गया।
पहला पुलिया स्थित इस विकलांग शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के लिए चार व्हीलचेयर और बैसाखी भी प्रदान की गई। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि ग्रुप ने पहले भी इस संस्थान को कई प्रकार से सहयोग किया है, जिसमें दस पलंग वाले गद्दे, सूखी सामग्री और भोजन का वितरण शामिल है।
दिव्यांग छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और पर्वतारोहण तथा पैरा तैराकी जैसे खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। निरूपा पटवा को दिव्यांगजन के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा सम्मान से जोधपुर जिला कलेक्टर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
सचिव तारा सोलंकी ने बताया कि इस कार्य में प्रमुख सहयोगी संगीता कांकरिया, मीना जैन, गरिमा हर्ष जैन आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने दैनिक ज़रूरत की चीज़ों के लिए चर्चा की और आगे भी सहयोग की योजनाओं पर विचार विमर्श किया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज दिव्यांग भाइयों की हर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है और उनकी शिक्षा एवं विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post A Comment:
0 comments: