स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने निकाली विशाल रैली, शहर में छाया देशभक्ति का रंग
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से महावीर उद्यान तक निकली रैली, भारी संख्या में फोटोग्राफर हुए शामिल
जोधपुर। शहर में आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों (12 वीं रोड, जलजोग चौराहा, सरदारपुरा 'सी' रोड़, गोल्ड बिल्डिंग, जालोरी गेट, सोजती गेट) से होते हुए महावीर उद्यान, पावटा में समाप्त हुई। एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह विशाल रैली जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कच्छावाह के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली में बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स और शहरवासियों ने भाग लिया। जगह-जगह पर रैली का जोशीले ढंग से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष रामकरण चौधरी, सह सचिव ताराचंद परिहार सहित संस्था के सभी सदस्य, पूर्व पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
यह भव्य रैली देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का एक शानदार प्रतीक थी। तिरंगे के साथ निकली बाइकों की लम्बी कतार ने शहर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। इस विशेष कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि जोधपुर के नागरिक देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को किस तरह से प्रदर्शित करते हैं।


Post A Comment:
0 comments: