सूरसागर थाने में हंगामा, दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायतें
माली समाज और दर्जी समाज के बीच हुई झड़प, कुछ लोग गिरफ्तार
जोधपुर। रविवार रात को जोधपुर में चांदपोल के बाहर रामदेव गली में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर माली समाज और दर्जी समाज के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सूरसागर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाईं, जिससे थाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस को स्थिति काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रवीन्द्र बोथरा मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। उन्होंने बताया कि बच्चों की छोटी-मोटी बात को लेकर यह झगड़ा बड़ा रूप ले लिया और बड़ों के बीच भी तनाव उत्पन्न हो गया।
एसीपी बोथरा ने कहा, "यह एक साधारण विवाद था जो बच्चों के बीच शुरू हुआ था। लेकिन यह देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गया। हमने दोनों पक्षों से बात की और स्थिति को नियंत्रित किया।" उन्होंने बताया कि इस मामले में शांति भंग करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। एसीपी ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ।

Post A Comment:
0 comments: