Banner of religious pilgrimage released on Lord Mahavir Swami birth festival. भगवान महावीर स्वामी जन्म महोत्सव पर धार्मिक तीर्थ यात्रा का बैनर विमोचन।

जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में श्रावकों के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आयोजित की जा रही है यात्रा

धार्मिक स्थलों पर दर्शन का लाभ उठाने के लिए 2 और 3 सितंबर को आयोजित होगी तीर्थ यात्रा

जोधपुर। भेरू बाग तीर्थ में भगवान महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव के अवसर पर अर्चित गुणाश्रीजी महाराज साहब के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक तीर्थ यात्रा का बैनर विमोचन किया गया। यह यात्रा 2 और 3 सितंबर को भेरू बाग तीर्थ से प्रारंभ होकर शेशली पार्श्वनाथ, दादा पारसनाथ जूना बेड़ा, जीवित महावीर स्वामी नाना बेड़ा, राता महावीर स्वामी, सेवाड़ी तीर्थ लोटस मंदिर जवाई बांध आदि धार्मिक स्थलों पर दर्शन का लाभ उठाने के लिए आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर श्री भैरूबाग तीर्थ के अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव जगदीश गांध, यात्रा संयोजक शांतिचंद सालेचा, आवास प्रमुख विरेन्द्रकुमार सिंघवी, कोष प्रमुख सुपार्श्ववराज भंसाली, भोजन प्रमुख गौतम सिंघवी, धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख प्रोफेसर मांगीलाल वडेरा, बस प्रमुख हेमंत लोढ़ा एवं राजेंद्र मेहता सहित अनेक श्रावकगण उपस्थित रहे।

यात्रा का शुभारंभ जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के पश्चात श्रावक के 11 कर्तव्यों में से तीसरे कर्तव्य के निर्वहन की प्रेरणा के साथ किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों पर जाकर दर्शन करने का अवसर प्रदान करना और जैन धर्म के मूल सिद्धांतों का पालन करना है।

यात्रा संयोजक शांतिचंद सालेचा ने कहा, "यह यात्रा हमें हमारे धर्म और संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी श्रावकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने कर्तव्यों का पालन करें।"

Post A Comment:

0 comments: