एरिया डोमिनेशन के दौरान हुई कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस की सफलता, नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी है अभियान
जोधपुर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख 60 हजार रुपये कीमत की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की है। पुलिस आयुक्त जोधपुर ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम, विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा, आन्नदसिह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में, थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने अपनी टीम के साथ 18 अगस्त, 2025 को एरिया डोमिनेशन के दौरान यह कार्रवाई की।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति श्याम विश्नोई (उम्र 28 वर्ष, निवासी विश्नोईयों की ढाणी, सावलता कल्ला, पुलिस थाना रोहिट, जिला पाली) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 43.03 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 8 लाख 60 हजार रुपये है। श्याम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी झंवर, जोधपुर पश्चिम द्वारा की जाएगी।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
1. हमीर सिंह भाटी नि.पु, थानाधिकारी थाना कुड़ी भगतासनी
2. प्रेम चौधरी हैडकानि, प्रभारी साईबर सैल जोधपुर पश्चिम
3. चैनाराम कानि. आसूचना अधिकारी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
4. धीरज मीणा कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
5. मदनलाल कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
6. राजसिंह कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
7. दिनेश कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
8. विनोद कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
9. मनोज कानि. पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी
यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस के नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post A Comment:
0 comments: