मुख्य अभियंता ने किया ध्वजारोहण, 70 से अधिक कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
बासनी स्थित जलदाय परिसर में हुआ भव्य समारोह
जोधपुर। आजादी के 79वें वर्षगाँठ पर जलदाय विभाग ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। संभागीय स्तर का यह भव्य कार्यक्रम बासनी स्थित जलदाय परिसर में आयोजित किया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह पडिहार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभियंता (परियोजना), देवराज सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर जलदाय विभाग के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में विभाग की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 70 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके योगदान और समर्पण को सराहा गया। यह सम्मान विभाग के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।
कार्यक्रम के अंत में, जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह पडिहार ने मुख्य अभियंता सोलंकी को दुपट्टा ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। समारोह में देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी चार चाँद लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

Post A Comment:
0 comments: