सड़कों का पुन:निर्माण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, नशाखोरी पर लगाम, प्रमुख मुद्दे, कार्यकारिणी का पुनर्गठन

जेडीए और पुलिस से सहयोग की अपील, चिकित्सा केंद्र और स्कूल खुलवाने का प्रयास

जोधपुरविवेक विहार जनकल्याण समिति (रजि.) की कार्य कारिणी की बैठक श्रीराम मन्दिर सेक्टर एन में आयोजित की गयी। बैठक में संस्था के सदस्यों ने सभी सेक्टरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और समाधान के लिए आगामी कार्य योजना बनाई गई।

बैठक में विवेक विहार के विभिन्न सेक्टरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख मुद्दे इस प्रकार रहे:

*  सभी सेक्टरों की लिंक रोड़ों व मुख्य रोड़ों का पुन:निर्माण/मरम्मत करवाना।
*  सेक्टर B के पार्क में वेस्ट मैटेरियल की जगह साफ/बालू मिट्टी डाली जायें व सौंदर्यीकरण और पार्क की लाइटों को पुन:शुरू करवाना।
*  सेक्टर M के पार्क की बाउंड्री व सौंदर्यीकरण।
*  सेक्टर O की विवेक विहार की मुख्य एंट्री पर रोड़ पर खड़े खण्डों के ट्रकों को साइड के प्लॉट में खड़ा करवाना और उस स्थान पर किसी भी प्रकार का नशा/शराब आदि नहीं होने देना। पुलिस थाने पर निवेदन करने पर चर्चा की गयी।
*  केंद्रचाल रोड़ /D मार्ट के पीछे सीवरेज धसने पर पुन: मरम्मत-सफाई व मुख्य रोड़ पर रोड़ लाइटों कों सुचारू रूप से शुरू करवाना।
*  विवेक विहार में स्थित तीनों ठेकों पर बाहर बैठाकर शराब पिलाने पर व आस पास बैठकर शराब पीने पर पुलिस थाने में ठेकेदार को पाबंद करने के लिए निवेदन करना।
*  रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए थानाधिकारी से निवेदन करना।
*  सेक्टर O स्थित गांधी मैदान/विवेक विहार का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्वीकृत का निर्माण व पार्क का सौंदर्यीकरण।
*  सेक्टर G-H में जेडीए द्वारा स्वीकृत डंपिंग स्टेशन व कचरे का स्थायी समाधान।
*  मुख्य रोड़ों से कनेक्ट्रिंग रोड़ों पर स्पीड ब्रेकर व मोड़ों पर ब्लेक स्पॉट या संस्था द्वारा चेतावनी बोर्डों को लगवाना।
*  विवेक विहार में किसी भी सेक्टर में बजरी का स्टॉक नहीं करने दिया जायें। जहां स्टॉक है उसकी सूचना दी जायें।
*  मुख्य चोराहो पर सीसीटीवी केमरों के लिए जेडीए से निवेदन करना या संस्था/भामाशाह द्वारा इसकी कार्य योजना बनाना।
*  श्रीराम मन्दिर कि बाउंड्री के लिए चर्चा।
*  प्रत्येक सेक्टर में कम्यूनिटी सेंटर की जगहों पर जेडीए/सरकार से सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए निवेदन करना।
*  विवेक विहार साईट प्लान के अनुसार कम से कम एक चिकित्सा केंद्र व स्कूल के लिए स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री/केंद्रीय मंत्री से स्वीकृत करवाने के लिए निवेदन करना।
*  ओसीएफ़ और सभी सरकारी जमीनों पर जेडीए द्वारा सफाई करवाने के लिए निवेदन करना।

बैठक में संस्था की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया और प्रत्येक सेक्टरों से नयें सदस्यों को जोड़ा गया। प्रत्येक सेक्टर के कॉर्डिनेटर/सेक्टर समन्वयक बनाने पर भी चर्चा की गयीं।

बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ.दिलीप सिंह राजपुरोहित, सचिव गोपाल सोलंकी(O), उपाध्यक्ष रामकिशोर प्रजापत(N), राजेंद्र सुथार(E), पुखराज गहलोत(E), अशोक बिश्नोई (N), बनवारी जांगु(N), डॉ.अर्जुन सिंह(B), प्रो.ओमप्रकाश राजपुरोहित(D), रविकान्त शर्मा(N), हितेश सोनी(B), श्रवणराम बिश्नोई(N), राजेश परिहार(L), महावीर शुक्ला(N), रघु सेन(E), घनश्याम गोड़(E), श्यामलाल जांगीड(N), गोविन्दराम(J), मोहनलाल शर्मा(N), जयप्रकाश चौधरी(J), महेंद्र सोलंकी(B), ओमप्रकाश सांगवा(B), अरविंद सोहू(B), अशोक पटेल(F), ओमप्रकाश चारण(E), संजय सिंह(N), जुगल किशोर सारस्वत(N), मानवेंद्र सिंह सोढ़ा(M) आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।

Post A Comment:

0 comments: