प्रवासी भारतीय ने कि बच्चों की मदद, समाज सेवी संस्था ने दिखाई मानवता की मिसाल
निरूपा पटवा और प्रभा सिंघवी ने किया आश्रम का दौरा, बच्चों को दी नई उम्मीद
जोधपुर। शहर में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। एक समाजसेवी ग्रुप ने शहर के एक अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों को 50 गद्दे और कपड़ों का दान दिया है। ग्रुप की अध्यक्ष, निरूपा पटवा ने बताया कि आश्रम में बच्चों के लिए पर्याप्त बिस्तरों की कमी थी, जिसे देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया। इस नेक काम में प्रमुख सहयोगी के तौर पर यूएसए से आई प्रभा सिंघवी ने अहम भूमिका निभाई। जोधपुर में इस ग्रुप से जुड़ी प्रभा ने आश्रम का दौरा किया और बच्चों की स्थिति देखकर उनकी आँखें भर आईं। उन्होंने तुरंत 50 गद्दे उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर स्पेशल कमिटी सदस्य देवेंद्र गेल्डा सपत्नी के साथ उपस्थित रहे।
ग्रुप की सचिव, तारा सोलंकी ने बताया कि बच्चों की ज़रूरतों को देखते हुए निरूपा पटवा ने सभी बच्चों को दो-दो पैंट-शर्ट देने की घोषणा की। वहीं, प्रभा सिंघवी ने आने वाले नवरात्रों के लिए सभी बच्चों को चोला-पजामा भेंट करने का वादा किया। निरूपा पटवा ने बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं पर भी चर्चा की और उन्हें प्रति माह उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
संस्थान के संस्थापक, मदन जांगिड़ ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और निरूपा पटवा तथा प्रभा सिंघवी सहित सभी उपस्थित सदस्यों का माला पहनाकर सम्मान किया।
यह समाजसेवी ग्रुप साल भर अनेक प्रकार के सेवा कार्य करता है और मानवता और जीव दया का संदेश देता है। ग्रुप के सभी सदस्य इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सावन मास में वृक्षारोपण के अलावा, 2 अगस्त को निर्मल गहलोत रक्तशाला में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों के मनोरंजन के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्रुप साल भर सक्रिय रहता है और प्रतिदिन सेवा कार्य में लगा रहता है।
Post A Comment:
0 comments: