कर्बला के शहीदों की याद में मेंशन ग्रुप ने किया विशेष आयोजन, राहगीरों को भी दिया शर्बत
चीरघर मस्जिद के पास हुआ आयोजन, 300 लीटर शर्बत का वितरण
जोधपुर। शहर में मोहर्रम के पावन पर्व पर धार्मिक उल्लास का माहौल है। शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इस क्रम में, मेंशन ग्रुप ने चीरघर मस्जिद के समीप एक विशेष आयोजन किया। कर्बला के शहीदों की याद में हुसैनी छबील और शर्बत का वितरण किया गया।
ग्रुप के सदस्य राजा मोईन ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 300 लीटर हुसैनी छबील शर्बत तैयार किया गया। जोधपुर में इन दिनों बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए, मेंशन ग्रुप ने चीरघर से चौपासनी रोड जाने वाली सड़क पर राहगीरों के लिए भी विशेष व्यवस्था की। टीम ने सड़क पर चल रहे लोगों को शर्बत और छबील पिलाकर उन्हें राहत पहुंचाई।
इस नेक काम में राजा मोईन के अलावा जहीर खान कासिम चौबदार, साजिद परवेज, वसीम खान, तोसिफ, सलमान, मोहम्मद अकबर, शोहेल, रमजान और फरहान खान सहित ग्रुप के कई सदस्य मौजूद रहे और सेवा कार्य में योगदान दिया। इस आयोजन से शहर में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश गया।
Post A Comment:
0 comments: