Dr. Rakesh Vashishtha becomes national media in-charge of Vande Bharat Seva Sansthan.डॉ. वशिष्ठ बने वंदे भारत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

वरिष्ठ पत्रकार और रक्तवीर डॉ. वशिष्ठ को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रक्तदान, अंगदान और देहदान के क्षेत्र में संस्थान के कार्यों को मिलेगी नई गति

जोधपुरवंदे भारत सेवा संस्थान ने आज एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की है। संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ को संस्थान का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।  डॉ. वशिष्ठ के पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

राठौड़ ने बताया कि डॉ. वशिष्ठ न केवल एक अनुभवी पत्रकार हैं, बल्कि स्वयं एक रक्तवीर भी हैं। उन्होंने अब तक 102 बार रक्तदान किया है और यह सराहनीय कार्य जारी रखे हुए हैं।  इसके अलावा, उन्होंने देहदान और अंगदान भी किया है और अनेक बड़ी संस्थाओं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वंदे भारत सेवा संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. वशिष्ठ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि संस्थान को उनके अनुभव का भरपूर लाभ मिल सके।

वंदे भारत सेवा संस्थान के संरक्षक विनोद आचार्य ने बताया कि संस्थान मानव हितार्थ निस्वार्थ भाव से पूरे देश में रक्तदान, अंगदान और देहदान के क्षेत्र में काम कर रहा है। प्रति माह रक्तदान, देहदान और अंगदान शिविर आयोजित करना, आमजन को जागरूक करना और प्रोत्साहित करना संस्थान का मुख्य लक्ष्य है। डॉ. वशिष्ठ की नियुक्ति से संस्थान के कार्यों को और गति मिलेगी और जन-जागरण अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाया जा सकेगा।

Post A Comment:

0 comments: