Distribution of food and grains to the disabled, a unique example of service is religion. दिव्यांगों को भोजन और अनाज का वितरण।

राष्ट्रीय मानव अधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने किया पुण्य कार्य

देवनगर के विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान में हुआ भोजन वितरण कार्यक्रम

जोधपुरआज शाम 6 बजे देवनगर थाने के पास स्थित विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय मानव अधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिलाध्यक्ष गुड्डी खान के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने संस्थान में रह रहे दिव्यांगजनों को भोजन कराया और साथ ही संस्थान को अनाज का भी वितरण किया।

इस नेक काम में संगठन के कई पदाधिकारियों ने अपनी अमूल्य सेवाएँ दीं। इनमें शामिल थे शांतिलाल गौड (राष्ट्रीय प्रवक्ता), शांति चौहान (प्रदेश प्रभारी), सुमन माथुर (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संगीता सिंह (प्रदेश महासचिव), कंचन बिड़ला, रुबीना, डी खान साहब, इम्तियाज अली, पप्पू भाई, यूसुफ भाई, कल्याण सिंह जी, दलपतराम चोधरी और देव नगर थाना प्रथम पुलिया मुंशी सभी ने मिलकर सेवा भाव से कार्य किया और "सेवा ही धर्म" के आदर्श को चरितार्थ किया।
विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष जवान बन गोस्वामी ने बताया कि उनका संस्थान दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास और हॉस्टल की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से वे दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।  संगठन के इस नेक काम की सभी ने सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment:

0 comments: