33 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा 5 जनवरी को आयोजित होगा सम्मान समारोह
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठन, मारवाड़ प्रेस क्लब ने एक सराहनीय पहल करते हुए, एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। क्लब अपने अस्तित्व के इतिहास में पहली बार 33 वरिष्ठ पत्रकारों को उनके समर्पित और उल्लेखनीय योगदान के लिए "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित करने जा रहा है। ये सभी पत्रकार जोधपुर से हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वर्षों तक अथक कार्य करने वाले व कई चुनौतियों का सामना करते हुए रिपोर्टिंग और संपादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन पत्रकारों के सम्मान का निर्णय मारवाड़ प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। यह सम्मान समारोह 5 जनवरी, रविवार को दोपहर में 12वीं रोड़ चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा।
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव, इम्तियाज अहमद ने बताया कि यह निर्णय क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने जनहित में इन पत्रकारों द्वारा किये गये अतुलनीय योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया। इस निर्णय में उपाध्यक्ष विक्रम दत्त, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास, संयुक्त सचिव गिरीश शर्मा और मनोज गिरी, संगठन मंत्री विक्रम दत्त, और कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, ललित सिंह बडगूजर, माधव सिंह मेहरू, मनीष दाधीच और जितेंद्र दवे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Post A Comment:
0 comments: