कांग्रेस ने तिरंगा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस
जोधपुर में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय पर्व का जश्न
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्तर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जोधपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह में उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने सुबह 10 बजे तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर श्री सलीम खान ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आजादी के बाद देश अनेक रियासतों में बंटा हुआ था और भूख, गरीबी से जूझ रहा था। विदेशी ताकतें भी देश पर निगाहें गड़ाए बैठी थीं। लेकिन हमारे राष्ट्र निर्माता नेताओं ने एक मजबूत संविधान बनाया, जिसे 26 जनवरी को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इसी संविधान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, सेवादल अध्यक्ष उत्तर सोहन लाल गरवा, दक्षिण हेमन्त शर्मा, हेमसिंह गहलोत, भवर लाल हाथवाल, त्रिलोक मेहरा, अख्तर खान सिंधी, प्रदीप वैष्णव, गुड्डी खान, जुबैदा कादरी, विपिन कक्कड़, इकबाल मौलानी, वर्षा चौहान और आज़म जोधपुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में राष्ट्रप्रेम का वातावरण व्याप्त रहा और सभी ने देश के विकास और समृद्धि की कामना की।

Post A Comment:
0 comments: