Big action by Jodhpur Police: Two arrested with 33 grams of MDMA. जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार।

जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने की सफलता, नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी

नाकाबंदी में दो युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जोधपुर। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 24 जनवरी की रात एक नाकाबंदी के दौरान 33 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विरेन्द्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) हेमन्त कलाल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।


थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विनायकिया गांव, फिटकासनी फांटा पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान MH 43AB 9597 नंबर की सफेद होंडा सिविक कार को रोका गया। कार में सवार दो युवकों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे श्यामलाल उर्फ खेराज (31 वर्ष, निवासी फिटकासनी, थाना कुड़ी भगतासनी) के पास से 33 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। उसके साथ बैठे भरत (30 वर्ष, निवासी रशीदा, थाना डांगियावास) को भी हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अलावा, सहायक उप निरीक्षक श्यामसिंह (प्रभारी डीएसटी पूर्व, विशेष योगदान), एयरपोर्ट पुलिस थाना के हैड कानिस्टेबल रामखिलाड़ी, जगदीश, सुनील राणा, कानिस्टेबल
संजय और भंवरलाल शामिल थे। पुलिस ने आगे की जाँच जारी रखी है और आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम की सफलता को दर्शाती है।


अन्य खबरें...




Post A Comment:

0 comments: